Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPolice Crackdown 9 Arrested for Illegal Liquor Trade in Champanagar
550 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ 9 शराब कारोबारी गिरफ्तार

550 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ 9 शराब कारोबारी गिरफ्तार

संक्षेप:

चम्पानगर थाना पुलिस ने नव वर्ष के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए छापेमारी की। इस दौरान 9 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 5 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने 550 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Dec 21, 2025 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

केनगर, एक संवाददाता। आगामी नव वर्ष में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष समकालीन अभियान के तहत चम्पानगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान 5 महिला और 4 पुरुष समेत कुल 9 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 प्रसादपुर बेलदारी गांव निवासी रामलाल हेम्ब्रम की 32 वर्षीय पत्नी तलामय मुर्मू, उनका 22 वर्षीय पुत्र संतोष हेम्ब्रम, चुनक हांसदा का 50 वर्षीय पुत्र भगवान हांसदा तथा वार्ड संख्या-7 रामपुर संथाली निवासी मुनिलाल सौरेन का 35 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र सौरेन शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा चनका पंचायत के वार्ड संख्या-3 संतनगर चनका गांव निवासी राशिक मरिय्या की 27 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी, वार्ड संख्या-5 गौरी बाबू चनका गांव निवासी शंकर सौरेन का 45 वर्षीय पुत्र तल्लू हेम्ब्रम एवं उनकी 35 वर्षीय पत्नी सविता देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं सिंधिया पंचायत के दम्हैली गांव निवासी संजय मरांडी की 35 वर्षीय पत्नी हज्जी देवी का नाम भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार शराब कारोबारियों के पास से कुल 550 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।