विदेशी शराब के साथ एक बाइक जब्त
बायसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान एक बाइक सवार फरार हो गया, जिसकी बाइक से 40 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस नए साल के जश्न के लिए शराब का स्टॉक कर रहे तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।

बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के पुरब चौक से पुरब सूखा पुल के समीप जांच के क्रम में पुलिस को देखते ही बाइक सवार एनएच 31 सड़क पर बाइक खड़ी कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि जांच में पुलिस को देखते बाइक चालक एनएच 31 पर बाइक खड़ी कर फरार हो गया। फरार बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइक को थाना लाकर जांच की गई तो 40 लीटर 425 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। बाइक एवं विदेशी शराब जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है। ............................... न्यू ईयर पार्टी को लेकर शराब तस्कर सक्रिय बायसी, एक संवाददाता।
शराब तस्कर नए साल में जश्न के लिए शराब का स्टॉक कर रहे हैं। अवैध शराब कारोबारी जिले की खुली बंगाल सीमा होकर शराब की तस्करी कर ला रहे हैं। जहां से उसे ठिकाने पर पहुंचाने का काम जारी है। वे नए साल के लिए अलग से शराब की खेप मंगवा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि नए साल में शराब को दोगुने और तिगुने दामों में बेचने की तैयारी चल रही है। तस्कर शराब की बड़ी-बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के रास्ते प्रवेश करा रहे हैं। शराब की बड़ी खेप लाने के लिए रोज नए रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस और उत्पाद विभाग टीम पच्छिम बंगाल से आ रही शराब लदी वाहनों को जब्त भी करती है। उत्पाद विभाग दालकोला चेक पोस्ट प्रभारी दुर्गेश कुमार ने कहा कि नये साल पर शराब को लेकर उत्पाद विभाग पूरी तरह एक्टिव है। विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसके लिए विभाग की टीम को लगाया गया है। यह टीम सर्च अभियान में लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




