किराना दुकान की आड़ में गांजा तस्करी, तस्कर गिरफ्तार
भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है।

भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 10 में छापेमारी कर 97.730 ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 10 में किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सिकंदर साह के पुत्र रौशन कुमार को उसके दुकान से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 97.730 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था। पूछताछ में उसने इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें फिलहाल जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सार्वजनिक नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



