कोडिनयुक्त सिरप के साथ पिता गिरफ्तार, पुत्र फरार

Oct 11, 2025 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

जानकीनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2158 बोतल कोडिनयुक्त सिरप के साथ कारोबारी पिता को गिरफ्तार किया वहीं पुत्र भागने मे

कोडिनयुक्त सिरप के साथ पिता गिरफ्तार, पुत्र फरार

जानकीनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2158 बोतल कोडिनयुक्त सिरप के साथ कारोबारी पिता को गिरफ्तार किया वहीं पुत्र भागने में सफल हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पूर्णिया स्वीटी सहरावत के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने छर्रापट्टी वार्ड संख्या 12 निवासी दिलीप कुमार यादव और उसके पुत्र चेतन कुमार उर्फ मोनू यादव के घर पर छापेमारी की। सूचना थी कि चेतन कुमार उर्फ मोनू यादव कार से अवैध कोडिनयुक्त सिरप घर के गैराज में उतार रहा है।

टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बोरे छिपाने की कोशिश में लगे थे। पुलिस को देखते ही चेतन कार लेकर फरार हो गया जबकि दिलीप पैदाल भागने की कोशिश में पकड़ा गया। तलाशी में 2158 बोतल यानी कुल 215.8 लीटर कोडिनयुक्त सिरप और एक मोबाइल बरामद किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में जानकीनगर प्रभारी थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी, रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी, चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार और मजिस्ट्रेट बालकृष्ण भारतद्वाज शामिल रहे। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया जबकि बेटा फरार है। उसके लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;