पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबा

पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 निवासी स्वर्गीय जनक लाल मेहता के 48 वर्षीय पुत्र वेदानंद मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

इसके बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के धंधे में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।