शराब के साथ दो महिला तस्कर समेत आठ नशेड़ी गिरफ्तार
केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो महिलाओं को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्

केनगर, एक संवाददाता।केनगर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो महिलाओं को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोगों को भी पकड़ा गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्करों की पहचान झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित समुद्री रहिका टोला निवासी बड़कू टुडू की 45 वर्षीय पत्नी मरंगमय किशकू तथा दमन मरांडी की 25 वर्षीय पुत्री अनिता उर्फ वजीर मरांडी के रूप में हुई है। दोनों के पास से कुल 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।
वहीं शराब के नशे में गिरफ्तार व्यक्तियों में बिठनौली पूरब पंचायत के केनगर चौक बंगाली टोला निवासी स्व. शंभु सरकार के 42 वर्षीय पुत्र प्रकाश सरकार, भोकराहा गांव निवासी विभो पासवान के 35 वर्षीय पुत्र टुनटुन पासवान, बसहा साहु टोला निवासी वसंत साह के 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार, स्व. बुद्धु साह के 45 वर्षीय पुत्र योगेंद्र प्रसाद, बसहा ब्राह्मण टोला निवासी नित्यानंद मिश्र के 25 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार, केनगर चौक निवासी स्व. देवन महतो के 45 वर्षीय पुत्र महादेव महतो, केनगर भोकराहा गांव निवासी दिनेश के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार तथा कीर्तन महलदार के 23 वर्षीय पुत्र सुगेन महलदार शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ...................................... पांच शराबी गिरफ्तार, भेजे गए जेल हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कामास्थान बैगना निवासी अजय मंडल एवं विजय कुमार, फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा निवासी नटवर राहुल, नेवालाल चौक शिवनगर निवासी सुनील दास तथा दिलीप पासवान शामिल है। सभी को शराब के सेवन के आरोप में पकड़ा गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



