Purnia News: शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजा जेल

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छापेमारी कर दो लोगों को 23 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Purnia News: शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छापेमारी कर दो लोगों को 23 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों में नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित चरैया रहिका टोला निवासी सूरज लाल रजवाड़ के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण मंडल उर्फ श्रवण कुमार रजवाड़ तथा वार्ड संख्या तीन स्थित बाड़ी टोला निवासी स्व. नेशन ऋषि के 60 वर्षीय पुत्र घोलटू ऋषि शामिल हैं।

श्रवण मंडल के पास से 13 लीटर और घोलटू ऋषि के पास से 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित खान टोला रामपुर निवासी अजगर खान के 30 वर्षीय पुत्र शमशेर खान को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजा जेल