बाइक चोर गिरोह का सरगना पुलिस पकड़ से बाहर
-हिन्दुस्तान फॉलोअप : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र से लगातार हो रही बाइक चोरी के मामले में गिरोह की पहचान करते हुए तीन गैर
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।चम्पानगर थाना क्षेत्र से लगातार हो रही बाइक चोरी के मामले में गिरोह की पहचान करते हुए तीन गैरेज संचालक समेत गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धराए आरोपियों ने गिरोह के सरगना की पहचान भी पुलिस को बताई थी। परन्तु इसे गिरफ्तार करना तो दूर इसका सुराग भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि गिरोह का सरगना भी अररिया जिला का निवासी है। उसे तलाशने के सीडीआर एवं अन्य तकनीकी जरियों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी। -स्मैक एवं रूपये की लालच देकर कराता था चोरी:--- -बताया जा रहा है कि धराए आरोपियों ने चोरी की घटना का विस्तार से खुलासा किया है।
घटना का मास्टर माइंड रानीगंज थाना के पचीरा गांव का निवासी है। वह स्मैक की लत के शिकार भटके युवाओं को इस काम में लगाता था। उन्हें वह रूपये एवं स्मैक की लालच देता था। एक बाइक की कीमत महज चार से पांच हजार रूपये लगती थी। बाइक लेकर वह उसके पार्ट्स काटकर बिकवाता था। इसके लिए धराए गैरेज संचालक उसकी मदद करते थे। मसलन सरगना के पकड़ाने के बाद इलाके से गायब हो रही बाइक के और भी खुलासे के आसार हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




