पुलिस ने पांच शराबियों को किया गिरफ्तार
चम्पानगर पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में पांडव ऋषि, मनोज ऋषि, भीमलाल ऋषि, कन्हैया महतो और अमर कुमार महतो शामिल हैं।

केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर पुलिस ने रविवार शाम संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पांडव ऋषि, मनोज ऋषि, भीमलाल ऋषि, कन्हैया महतो तथा अमर कुमार महतो शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहे थे। गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और मेडिकल जांच कराई।
जांच रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


