बीबीएम उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक

Apr 05, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो-बीबीएम उच्च विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में मौजूद सदर विधायक। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के भट्ठा दुर्गाबाड़ी स्थित पीएमश्री बीबी

बीबीएम उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के भट्ठा दुर्गाबाड़ी स्थित पीएमश्री बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में सदर विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में विद्यालय विकास, शैक्षणिक वातावरण तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर छात्र यशराज सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक खेमका ने कहा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, शौचालय, खेल मैदान और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सभी सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। बैठक के उपरांत विधायक ने पूर्णिया सिटी आरपीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भी भाग लिया। यहां विद्यालय के कई लंबित विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर के पक्कीकरण कार्य का प्राकलन तैयार करने को कहा गया। प्रबंध समिति की बैठक में प्रधानाचार्य ममता कुमारी, वरीय शिक्षक नाईमूल हक, संजय मोहन प्रभाकर, संजय सिंह तथा सिटी विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन कुमारी, शाहिद राजा,अशोक सिंह, काशी, प्रमोद केसरी, मुकेश मिश्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने सिटी विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।