Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPM Modi s Visit to Purnia Extensive Security Measures in Place
सरकार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सरकार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संक्षेप:

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादददाता। पीएम नरेन्द्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण इंतजाम कर लिए गए हैं।

Sep 12, 2025 04:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादददाता। पीएम नरेन्द्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके लिए जिले के अलावा बाहरी जिलों एवं पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त 13 आईपीएस एवं 45 डीएसपी रैंक की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी 15 सितंबर को एयरपोर्ट से लेकर शाीशाबाड़ी स्थित सभास्थल तक ऑन ड्यूटी रहकर सुरक्षा को लेकर निगहबानी करेंगे। जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ लाइजनिंग बनाकर पीएम के दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाने में बाहर से आने वाले पुलिस अधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया में बिना इजाजत परिंदा भी पर नहीं मार सके, इसके पुलिस के इन आला अधिकारियों के अलावा बीएमपी की 12 अतिरिक्त कंपनियों एवं पूर्णिया से बाहर विभिन्न जिलों से 500 से अधिक एएसआई से इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों को जबावदेही दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा हजारों की तादाद में पुलिस के जवान शहर में फैले रहेंगे। पीएम के सभासथल में प्रवेश के लिए 100 के करीब प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना है, जहां मैटल डिटेक्टर आदि की जांच के बाद आमजनों को सभा में प्रवेश कराया जाएगा। एयरपोर्ट पर उद्घाटन कार्यक्रम निर्धारित है। जिससे वहां विशेष तौर पर एहतियात बरते जा रहे हैं। संभावना है कि कार्यक्रम के 48 घंटे पहले यानि शुक्रवार सुबह एसपीजी यहां की कमान संभाल लेगा। जिसके बाद एयरपोर्ट एरिया में पीएम के कार्यक्रम तक आमजनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वैसे अभी से वहां विशेष अस्थाई थाना की पुलिस एवं बीएमपी के जवान सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट मोड में है। .....बोले अधिकारी: पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के कनीय से लेकर वरीय पुलिस अधिकारी तो सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे ही, इससे बाहर के 13 आईपीएस एवं 45 डीएसपी रैंक के अधिकारी उस दिन मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर एहतियातन कई इंतजाम किए गए हैं। - प्रमोद कुमार मंडल, डीआईजी, पूर्णिया।