कसबा रेलवे स्टेशन पर विशेष मांग पत्र सौंपा
गढ़बनैली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन से एक दिन पूर्व रविवार को कसबा रेलवे स्टेशन पर विशेष मांग पत्र सह अभिनन्दन पत्र सौंपा गया।

गढ़बनैली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन से एक दिन पूर्व रविवार को कसबा रेलवे स्टेशन पर विशेष मांग पत्र सह अभिनन्दन पत्र सौंपा गया। यह पत्र अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। नगर अध्यक्ष मुकेश मुकुल, प्रिंस शर्मा, रंजीत मंडल, साबिल कुमार उर्फ बंटी मोदी, करण साह, पिंटू कुमार, सचिन कुमार सहित कई अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे। बमबम साह ने बताया कि यह अभिनन्दन पत्र प्रधानमंत्री मोदी को पूर्णिया आगमन पर हार्दिक अभिनंदन देने के साथ-साथ कसबा रेलवे स्टेशन की लंबित मांगों को उजागर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि कसबा रेलवे स्टेशन का ऐतिहासिक महत्व है, जिसकी स्थापना 1869 में हुई थी। 137 वर्षों तक यह स्टेशन सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस था लेकिन हाल के वर्षों में सुविधाओं में कटौती हो गई है। इसमें चार प्रमुख मांगें हैं। पहली, कसबा रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाकर श्रीनगर-भाया-रानीगंज तक रेल मार्ग का विस्तार किया जाए। दूसरी, सीमांचल एक्सप्रेस और चितपुर एक्सप्रेस सहित सभी नई रेल गाड़ियों का कसबा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। तीसरी, घनी आबादी वाले इलाके में स्थित गुमटी नंबर 21 को पुनः खोला जाए। चौथी, व्यवसायियों और किसानों के हित में माल गोदाम और रैक प्वाइंट पुनः खोला जाए। मांग पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, मंडल रेल प्रबंधक कटिहार, जिलाधिकारी पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कसबा, इंस्पेक्टर आरपीएफ, थानाध्यक्ष जीआरपी को भी मेल द्वारा भेजी गई है। स्टेशन अधीक्षक ने मांग पत्र ग्रहण करते हुए सुनिश्चित किया कि संबंधित उच्च अधिकारियों तक इसे पहुंचाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




