PM Modi s Visit Boosts Development in Seemanchal Ashish Goswami विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPM Modi s Visit Boosts Development in Seemanchal Ashish Goswami

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

पूर्णिया के विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का संचार हुआ और स्थानीय किसानों को मखाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 17 Sep 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संगठन और सीमांचल की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में जुटी जनता ने जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया और इस पल को ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट और वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाना सीमांचल के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र की समृद्धि और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

वहीं मखाना बोर्ड के गठन से स्थानीय किसानों और उत्पादकों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम सीमांचल की तरक्की और आत्मनिर्भरता की ओर मील का पत्थर साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।