
प्रधानमंत्री के मन की बात....
प्रधानमंत्री के मन की बात का 130वां एपिसोड सुना जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन
जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. के. के. सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा नेता कुंदन कुणाल, दीपक चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सदानंद झा, विनोद मंडल, राजीव, मुकेश झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनंत सिंह, रामानंद विश्वास, दुर्गेश कुमार, उमेश सिंह, लम्बोदर महतो, गौतम विश्वास, रमेश साह, निधि कुमारी, रिंकी देवी, महिमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने देखा और सुना।
इस अवसर पर भाजपा नेता कुंदन कुणाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक धरोहर और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। साथ ही युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया गया है। ............................. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी रूपौली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 130 वां संस्करण रेडियो के माध्यम से भाजपा मंडल रूपौली अंतर्गत डोभा मिलिक पंचायत के ग्वालपाड़ा गांव में बूथ अध्यक्ष डब्लू पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जूड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। इस अवसर पर कमलेश्वरी जायसवाल, नरेश पासवान, सिकंदर पासवान, विजय पासवान, सुधीर सिंह, मणिकांत पासवान, शिवनंदन भगत, सुधीर साह, अन्नु कुमारी, संगीता देवी, हेमलता देवी, छठ्ठू ऋषिदेव आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। ................................. रामसखी सदन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण फोटो-25purn56-रामरखी सदन में पीएम मन की बात कार्यक्रम सुनते उप महापौर पल्लवी गुप्ता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामसखी सदन में बड़ी संख्या में सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों ने आपस में विचार-विमर्श करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ता है। प्रधानमंत्री के विचार हमें न केवल प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नागरिकों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। ........................ भट्टा बाजार में पीएम मन की बात कार्यक्रम का श्रवण पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर विधानसभा के अंतर्गत नगर मंडल मध्य भाग शक्ति केंद्र भट्ठा बाजार बूथ नंबर 90 में अवस्थित चित्रवानी रोड सामुदायिक भवन काली मंदिर परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घोषित होने वाले 130 वां संस्करण मन की बात का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंडल मध्य भाग के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौरसिया, सरिता राय, अनुपम झा, पूनम देवी, अनीता चौधरी, मीना देवी, पार्वती देवी, कला देवी, गौरव चंद्रवंशी, अमित कुमार, तेजू कामती, सौरभ चन्द्र वंशी, चन्दन कामती, रवि प्रकाश समेत अन्य भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यक्रमों उपस्थित थे। ............................... सदर विधायक ने किसान चौपाल में सुनी पीएम के मन की बात फोटो-25purn60-कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक का स्वागत करते स्थानीय ग्रामीण। पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया ईस्ट ब्लोक के धनगाम ग्राम में आयोजित किसान चौपाल में विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण भाइयो बहनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर पहली बार मतदाता बनने के उत्सव को सामाजिक आंदोलन का रूप देने,स्टार्टप एवं नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता,वृक्षारोपण, मोटा अनाज, युवाओं में बढ़ते राष्ट्रभक्ति भाव और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयो को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक ने किसानों, श्रमिकों और युवाओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवारवादी कांग्रेस के राजकुमार तथा विपक्षी दल विकसित भारत जी राम जी जनहितकारी योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि यह योजना ग्राम विकास के साथ किसानों, मजदूरों और जॉब कार्ड धारियों के हित में बनाई गई है। योजना के तहत 125 दिन की कार्य गारंटी, एक सप्ताह में भुगतान, भुगतान में विलंब होने पर क्षतिपूर्ति, बायोमेट्रिक उपस्थिति, ई-सर्वेक्षण, कृषि कार्य के समय योजना को अलग रखने की व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को मजदूरों की कमी न हो। जल सुरक्षा के अंतर्गत तालाब, नहर और तटबंधों के विकास तथा आजीविका मिशन में हाट-बाजार का जिर्णोउधार, आधारभूत संरचना, स्कूलों में बिउंडरी वाल और सोलर लाइट जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पानो देवी, बिरेन्द्र सिंह, लखेन्द्र राय, हरदेव मंडल, शंकर दास, राजेश राय, रविन्द्र यादव, रवि दास, अनिल राय, बुचिया देवी, पुतुल देवी, राजो देवी, वीरेंद्र सिंह, मोहित राय, त्रिपुरी राय, सत्यभामा पप्पू राय सहित बडी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




