सीमांचल के उद्योग, सड़क विकास और समग्र प्रगति पर पीएम से सकारात्मक चर्चा : उद्योग मंत्री

Jan 18, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-ट्रांजिट विजिट पर पूर्णिया पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री ने किया स्वागत पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मो

सीमांचल के उद्योग, सड़क विकास और समग्र प्रगति पर पीएम से सकारात्मक चर्चा : उद्योग मंत्री

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ट्रांजिट विजिट पर पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा सीमांचल क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ, क्योंकि एयरपोर्ट परिसर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के बीच क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर गहन और महत्वपूर्ण चर्चा हुई। चर्चा का मुख्य केंद्र सीमांचल क्षेत्र में उद्योगों की अपार संभावनाएं, निवेश के नए अवसर, सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर रहा।

बाद में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री को क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा, कृषि-आधारित संसाधनों, जैसे चाय बागानों, फलों और सब्जियों की उपज तथा मानव संसाधन की उपलब्धता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीमांचल में खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र उद्योग, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निवेश से लाखों युवाओं को रोजगार मिल सकता है। इसके अलावा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जैसे जिलों को जोड़ने वाली सड़कों का विस्तार, ब्रिज निर्माण और हाईवे अपग्रेडेशन पर विशेष बल दिया गया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को और गति देने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई चर्चा अत्यंत सकारात्मक रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमांचल को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा क्षेत्र को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री ने सीमांचल के विकास को लेकर पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, अरुण कुमार पूलक, मिडिया प्रभारी राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;