विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगाए पौधे
पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर पूर्णिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पौध

पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर पूर्णिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी ने की। कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देशमुख, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी सहित न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मौजूद रहे।
सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने पूर्णिया वासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि आज हम जिन पेड़ों की छाया, शुद्ध वायु और अन्य लाभों का उपयोग कर रहे हैं, वे हमारे पूर्वजों की देन हैं। उसी प्रकार आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों को संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। यदि हम आज प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, तभी भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।...................पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशबैसा-अमौर, एक संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बैसा एवं अमौर प्रखंड क्षेत्र में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया। बैसा प्रखंड के आसियानी क्षेत्र में मनरेगा की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) श्रवण कुमार ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मनरेगा कर्मियों, स्थानीय ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीओ श्रवण कुमार ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।.................पौधरोपण, चित्रकला व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजनमीरगंज, एक संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाजसेवियों, एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुनचुन साह मनोज सिंह, मनीष झा, नीतीश कुमार, अनिकेत झा, जुली कुमारी, नेहा सिन्हा, स्वीटी, साक्षी, रेशमा, ममता, स्नेहा आदि ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्रकृति को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में दृष्टि पब्लिक स्कूल, मीरगंज में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, पेड़-पौधों की सुरक्षा एवं स्वच्छ पर्यावरण से संबंधित आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण, सीता, डॉक्टर, शिक्षिका तथा विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय निदेशक मुनचुन साह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। स्वस्थ पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। विद्यालय प्रबंधन ने नगर के विभिन्न स्थानों पर कम से कम 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।.....................सैकड़ों ग्रामीणों के बीच किया पौधरोपणपूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्णिया सदर प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अंगद कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर जिला पार्षद सदस्य संजीव कुमार उर्फ विवेक यादव, सरपंच शोभे लाल यादव, बीडीओ किशोर कुणाल, बीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार साहनी, सहित पंचायत के सभी वर्गों के प्रमुख लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के सैकड़ो लोगों ने अपनी-अपनी बातें विकासात्मक बातें रखी। ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ठोस एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण समुदायों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा ठोस और प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा। वही पंचायत परिसर में आगामी 16 जून को होने वाले सहायता शिविर के आयोजन पूर्व लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर शिविर काउंटर पर आवेदन किया। इस अवसर पर उप मुखिया अनिल कुमार महतो, पंचायत सचिव कुमार चौधरी, ग्रामीण, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।........विश्व पर्यावरण दिवस पर चांदी पंचायत में पौधारोपणपूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने पूर्णिया सदर प्रखंड की चांदी पंचायत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाए। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ तथा अपने घर-आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।...............................अभाविप ने पर्यावरण संतुलन के लिए चलाया पौधरोपण अभियानबनमनखी, संवाद सूत्र।बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बनमनखी इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत नगर मंत्री प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल जागरूकता रैली से हुई। रैली शिक्षानगर से प्रारंभ होकर स्वामी विवेकानंद चौक, मंगलचंद चौक, कोसी प्रोजेक्ट, बजाज शोरूम और हृदय नगर चौक होते हुए विश्व हिंदू परिषद परिसर स्थित गढ़ में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। रैली के समापन के बाद गढ़ परिसर की खाली भूमि पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने दर्जनों फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए। साथ ही पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों और शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, विहिप ट्रस्टी शिवशंकर तिवारी, कोचिंग संचालक संजय कुमार, बिट्टू कुमार, विजय पासवान सहित अभाविप के दर्जनों कार्यकर्ता, विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।...................विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने लगाए पौधेपूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय नया टोला लाइन बाजार पूर्णिया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और वृक्षों की कटाई के कारण प्रकृति पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला मंत्री अशोक कुमार, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, पूर्णिया नगर उपाध्यक्ष ऋतिक कुमार, वार्ड अध्यक्ष वार्ड संख्या 24 नवीन कुमार, महिला मोर्चा नगर मंत्री काजोल गुप्ता, निशा कुमारी, गुड़िया देवी, अनीता देवी, सरिता देवी सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


