
छात्र-छात्राओं को अब तक नहीं मिला थर्ड पार्ट का अंक पत्र
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के सत्र 2022-25 का बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट थ्री 2025 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का अं
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के सत्र 2022-25 का बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट थ्री 2025 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का अंक पत्र महाविद्यालय नहीं जाने से पीजी सत्र 2025 -27 में नामांकन की प्रक्रिया अधर में लटका हुआ है। पीजी नामांकन से संबंधित नामांकन समिति की बैठक अभी तक नहीं हुई है। बैठक के बाद नये सत्र में पीजी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। वैसे पीजी में 20 विषयों के कुल 3434,सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने की कवायद में विश्वविद्यालय जुटा हुआ है। वहीं स्नातक पार्ट थ्री 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से विश्वविद्यालय क्षेत्र के महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं अंकपत्र का इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मरगूब आलम ने बताया कि शीघ्र ही स्नातक पार्ट थ्री 2025 का अंकपत्र पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा महाविद्यालय भेजवाया जायेगा। पीजी नामांकन से सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। पार्ट थ्री 2025 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का अंकपत्र महाविद्यालय भेजवाने के बाद पीजी नामांकन में आनलाइन आवेदन की तिथि घोषित की जाएगी। ....13 सितम्बर तक आवेदन दे सकते हैं लंबित परीक्षाफल वाले परीक्षार्थी: पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक तृतीय खंड का अंकपत्र जल्द जारी करने को लेकर कवायद शुरु कर दी है। इसके तहत ही स्नातक पार्ट थर्ड के लंबित परीक्षाफल वाले परीक्षार्थी के लिए महाविद्यालयों के माध्यम से ही विश्वविद्यालय तक परीक्षार्थियों का आवेदन पहुंचाने के उद्देश्य से सभी अंगीभूत और संबंध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र में जिक्र किया गया है कि महाविद्यालय से स्नातक तृतीय खण्ड परीक्षा 2025 में सम्मिलित परीक्षार्थियों का सारणीयन पंजी प्रेषित है। विश्वविद्यालय ने अपने स्तर से परीक्षाफल को पूर्णरूपेण परीक्षित और संशोधित किया है। फिर भी यदि किसी परीक्षार्थी का परीक्षाफल लंबित है, तो 13 सितम्बर तक महाविद्यालय में लंबित परीक्षाफल संबंधी आवेदन अवश्य ही जमा कर दें। छात्र-छात्रा के अनुरोध पर पुनर्योग के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये प्रति पत्र के साथ महाविद्यालय में जमा करने हेतु 13 सितम्बर तक तिथि विस्तारित की जाती है। तत्पश्चात हर महाविद्यालय द्वारा 15 सितम्बर तक निश्चित रूप से अपने विशेष दूत के द्वारा उन आवेदन-पत्रों को समेकित रूप से विवरणी बनाकर एक साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करेंगे। किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी का आवेदन अग्रसारित कर व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय नहीं भेजा जाये। ..... अंकपत्र जारी नहीं होने के कारण अटका पीजी नामांकन प्रक्रिया: पीजी सत्र 2025-27 में 20 विषयों के कुल 3434 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर जल्द ही नामांकन समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के पीजी डिपार्मेंट ,डीएस कॉलेज कटिहार, अररिया कॉलेज अररिया ,पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया , मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज एवं पूर्णिया महिला महाविद्यालय पूर्णिया में पीजी में नामांकन लिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में भौतिकी, कैमिस्ट्री, मैथ,बॉटनी, जियालॉजी, इतिहास, पॉलिटिकल सायंस, इकोनोमिक्स, सॉयकोलॉजी, सोशोलॉजी, जियोग्राफी, होमसायंस, इंग्लिश, हिन्दी और कॉमर्स विषय में प्रत्येक विषय में कुल 60 सीटें निर्धारित है। जबकि म्युजिक विषय में 32,बंगला, उर्दू, मैथिली व संस्कृत विषय में 48, पर्सियन और फिलॉस्पी विषय में प्रत्येक विषय में 32 सीटें निर्धारित है। पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी के कुल 22 विषयों में कुल 1188 सीटें नामांकन के लिए निर्धारित है। वहीं पूर्णिया कॉलेज में 15 विषयों में पीजी में नामांकन के लिए कुल 702 सीटें है। डीएस कॉलेज कटिहार में 13 विषयों में कुल 612 सीटें पीजी में नामांकन के लिए निर्धारित है। पूर्णिया महिला कॉलेज में सिर्फ होमसायंस विषय में 132 सीटें पीजी में नामांकन के लिए निर्धारित है। अररिया कॉलेज में 15 विषयों में 320 सीटें पीजी नामांकन के लिए निर्धारित है। मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में 16 विषयों में कुल 480 सीटें पीजी में नामांकन के लिए निर्धारित किये गये हैं। इधर छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया है कि पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन की प्रक्रिया अधर में इसलिए अटका हुआ है कि बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट थ्री 2025 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का अंक पत्र निर्गत विश्वविद्यालय के द्वारा नहीं किया गया है। यही कारण कि पीजी सत्र 2025- 27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को लेकर तिथि घोषित नहीं की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




