पूर्णिया में अब डीजल 96.24 तो पेट्रोल 110.34 रूपये प्रति लीटर

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-जंग की तपिश : महंगाई की भड़की आग- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश के बीच महंगाई की आग भड़क उठी है। शुक्रवार सुबह लोगों की आंख खुली तो महंगाई

पूर्णिया में अब डीजल 96.24 तो पेट्रोल 110.34 रूपये प्रति लीटर

पूर्णिया, वरीय संवाददाता।जंग की तपिश के बीच महंगाई की आग भड़क उठी है। शुक्रवार सुबह लोगों की आंख खुली तो महंगाई की खबर मिली। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में सुबह से वृद्धि कर दी गयी है। पूर्णिया में अब पेट्रोल 110.34 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है जबकि डीदल 96.24 रुपया प्रति लीटर मिल रहा है। शहर के एक पेट्रोल पंप संचालन के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 3.34 रूपया प्रति लीटर तो डीजल में 3.14 रूपया प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। पूर्णिया जिला में सौ से अधिक अलग-अलग कंपनियों के पेट्रोल पंप है। रोजाना लाखों लीटर से अधिक पेट्रोल और डीजल की बिक्री होती है। लाखों उपभोक्ताओं पर एक साथ महंगाई की मार पड़ी है।

महंगाई का कारण

जानकारों का कहना है कि यह प्रारंभिक वृद्धि की गयी है। अभी पेट्रोल और डीजल के दाम में धीरे-धीरे और इजाफा होने की संभावना है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया के संकट के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया है। देशभर में ईंधन की कीमतों में प्रति लीटर ₹3 से लेकर ₹3.5 तक की बढ़ोतरी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यही नहीं सीएनजी वाहन चालकों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। सीएनजी के दाम में भी दो रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के साथ अब महंगाई की मार अन्य क्षेत्रों में भी पड़ने वाली है। आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों के भी महंगे होने के आसार हैं। इसके साथ ऑटो से लेकर बसों तक के किराये भी बढ़ सकते हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के महंगे होने के कारण अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ सकता है।

सामान्य प्रश्न

पूर्णिया में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें क्या हैं?
पूर्णिया में पेट्रोल 110.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।