जदयू ग्रामीण व नगर संगठन का चुनाव संपन्न, दोनों अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

Mar 02, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला जनता दल (यू) पूर्णिया ग्रामीण एवं पूर्णिया नगर का सांगठनिक चुनाव लायंस सेवा

जदयू ग्रामीण व नगर संगठन का चुनाव संपन्न, दोनों अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला जनता दल (यू) पूर्णिया ग्रामीण एवं पूर्णिया नगर का सांगठनिक चुनाव लायंस सेवा सदन में शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों व प्रेक्षकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीण इकाई के चुनाव पदाधिकारी मनोज पासवान, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक पवन मिश्रा, नगर इकाई के निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर तथा जिला निर्वाचन प्रेक्षक पूर्व मंत्री मंजर आलम की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत में जदयू की वरिष्ठ नेत्री एवं बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने दोनों अध्यक्ष पदों के लिए नाम का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। अन्य साथियों से भी नामांकन के लिए आग्रह किया गया, लेकिन किसी अन्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोज पासवान ने प्रकाश सिंह पटेल को जिला जनता दल (यू) पूर्णिया ग्रामीण का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया, जबकि नगर इकाई के निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर ने अविनाश कुमार को जिला जनता दल (यू) पूर्णिया नगर का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। चुनाव कार्यक्रम के समापन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मंत्री लेशी सिंह ने 30 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया और मुख्यमंत्री के जीवन तथा विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बाबू ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की सलाह दी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रखंड अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। ............................... जदयू जिलाध्यक्ष और महानगर जिलाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन पर जतायी खुशी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनता दल (यू) पूर्णिया के जिलाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार सिंह पटेल तथा महानगर जिलाध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। मंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह पटेल और महानगर जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह कुशल, अनुभवी और कर्मठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में दोनों ने संगठनात्मक क्षमता और समर्पण का परिचय देते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप जिले में जदयू की स्थिति सुदृढ़ और प्रभावशाली हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अध्यक्ष अपने अनुभव और नेतृत्व कौशल के बल पर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। मंत्री ने संगठन चुनाव को निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए ग्रामीण जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोज पासवान, जिला पर्यवेक्षक पवन मिश्रा, महानगर जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर तथा जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री मो. मंजर आलम के प्रति आभार प्रकट किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।