स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन पांच अनुपस्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

हरदा के परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज में स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गई। कुल 404 परीक्षार्थियों में से 399 उपस्थित रहे। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कदाचार रोकने के लिए उचित व्यवस्थाएं की गईं।

स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन पांच अनुपस्थित

हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित की गई। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 404 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 399 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कदाचार रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा कार्य में वीक्षक के रूप में प्रो. मिलन कुमारी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. गुड्डी कुमारी, प्रो. खुशबू कुमारी, प्रो. संतोष कुमार, चंदन कुमार एवं मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।