होली को लेकर धमदाहा थाना में शांति समिति की बैठक
-26purn38-धमदाहा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना अध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि। धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा था

धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना प्रांगण में होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार की अगुवाई में बैठक में दमगड़ा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव, कुकरौन पूर्व के मुखिया तजमूल मंसूरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुखिया, धमदाहा दक्षिण पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद सजाजुल, शंभू जयसवाल, सुधीर कुमार यादव मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष ने होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बिंदुवार विचार विमर्श किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली को लेकर क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक टीम तो सक्रिय रहेगी ही लेकिन पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है।
प्रतिबंधित देसी एवं चुलाई शराब की अवैध बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ गांजा एवं स्मैक के थोक विक्रेता की भी गुप्त सूचना देने की अपील की गयी। होली को लेकर क्षेत्र के 300 से अधिक संदिग्ध लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


