सीएचसी भवानीपुर में महीनों से बंद वाटर एटीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-लोगो लगाएं तो बेहतर होगा। सभी 14 प्रखंडों से खबर होगी। भवानीपुर, एक संवाददाता। प्रचंड गर्मी के बीच जहां बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है, वहीं इलाज के ल

सीएचसी भवानीपुर में महीनों से बंद वाटर एटीएम

भवानीपुर, एक संवाददाता। प्रचंड गर्मी के बीच जहां बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है, वहीं इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीएचसी भवानीपुर में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगा वाटर एटीएम पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों व उनके परिजनों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल परिसर में कुछ स्थानों पर आरओ सिस्टम लगाया गया है, लेकिन प्रमुख जगहों जैसे ओपीडी और जांच घर के आसपास पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी में लंबी कतारों में खड़े मरीजों के लिए यह समस्या और गंभीर हो गई है। अस्पताल में बैठने की व्यवस्था और अधिकांश स्थानों पर पंखे उपलब्ध हैं, लेकिन जांच घर के पास लगा छत का पंखा खराब होने से वहां जांच के लिए आने वाले मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।-रोजाना पहुंचते हैं सैकड़ों मरीज :---प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफलाइन बने सीएचसी भवानीपुर में प्रतिदिन करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा प्रसव के लिए भी विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं यहां आती हैं। मंगलवार को भी 250 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 55 मरीजों को ब्लड जांच के लिए जांच घर भेजा गया।-पीएचसी से सीएचसी में हुआ है उन्नयन :----आजादी के समय ही स्थापित भवानीपुर पीएचसी को 10 मई 2018 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड किया गया था। उन्नयन के बाद कई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुईं, लेकिन आज भी अस्पताल कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कुछ विभागों में कर्मियों की कमी भी बनी हुई है। जिससे प्रत्येक दिन यहां से मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच या अन्यत्र रेफर करना पड़ता है ।-मरीजों ने बताई परेशानी :--खरकट्टा निवासी गौरव कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात अपने परिजन के प्रसव के लिए अस्पताल आए थे। वाटर एटीएम खराब रहने के कारण उन्हें बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। वहीं, मंगलवार को इलाज के लिए आई बेबी कुमारी, खुशबू कुमारी, द्रोपदी कुमारी और सोमो कुमारी ने बताया कि ओपीडी और जांच घर के पास पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से इस भीषण गर्मी में उन्हें काफी दिक्कत हुई।-क्या कहते हैं अधिकारी :---इस संबंध में सीएचसी भवानीपुर के बीएचएम सह लेखापाल राहुल वर्मा ने बताया कि खराब पड़े वाटर एटीएम को ठीक कराने के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी से कई बार अनुरोध किया गया है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओपीडी और जांच घर के पास आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।--------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।