Purnia News: दुख की घड़ी में लोगों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित व शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
Purnia News: -25purn19-पीड़ित और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगल

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों तथा शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। सांसद ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया, गहरी संवेदना व्यक्त की और संबंधित मामलों में प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामबाग वार्ड संख्या 31 निवासी गोपाल ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की बीते दिनों तेज रफ्तार और कथित रूप से गलत दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पप्पू यादव राहुल के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने आपदा विभाग के एडीएम से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पप्पू यादव बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के जियनगंज निवासी विजय कुमार यादव के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले। वहीं पूर्णिया नगर क्षेत्र के बसहा यादव टोला निवासी पंचायत समिति सदस्य रविंद्र यादव के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। सांसद ने फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव निवासी निक्कू झा के पिता पटेल झा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा केनगर प्रखंड अंतर्गत बेला रिकाबगंज पंचायत के बेला गांव निवासी उमा यादव की माताजी के संपीडन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। पप्पू यादव ने सभी दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी होना उनकी जिम्मेदारी है और वे हरसंभव परिस्थितियों में जनता के साथ खड़े रहने का प्रयास करते रहेंगे।


