समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता मेरा लक्ष्य : सांसद
-फोटो : 13 : शोकाकुल परिवार को ढांढस देते सांसद।पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहु

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर हत्या और सड़क दुर्घटना जैसी दर्दनाक घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया, न्याय दिलाने का भरोसा दिया तथा अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया।
मृत्यु के मामलों पर संवेदना
मीरगंज नगर पंचायत के बघवा बालुचौक गांव में स्वर्गीय हफनमय देवी की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवारों से मुलाकात
वहीं सरसी थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आशीष यादव के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और परिवार की सहायता के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। पारसमणी पंचायत के चिकनी गांव पहुंचकर सांसद ने स्वर्गीय रेणु देवी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए उन्होंने तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। सांसद ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।


