Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPappu Yadav s Supporters Demand Justice and Release Amid Allegations of Political Conspiracy
पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अर्जुन भवन में बैठक

पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अर्जुन भवन में बैठक

संक्षेप:

पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ बैठक की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनका स्वास्थ्य गंभीर है और उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें बेल नहीं मिली, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Feb 09, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थकों ने उनकी कथित गलत तरीके से गिरफ्तारी के खिलाफ तथा सकुशल रिहाई की मांग को लेकर पूर्णिया के अर्जुन भवन में एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू यादव एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बबलू भगत, इस्राइल आजाद, अफरोज आलम मुखिया और संजय सिंह ने कहा कि पप्पू यादव की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं हाई शुगर, फैटी लीवर, रीढ़ की हड्डी में दर्द, पैर की परेशानी आदि को नजरअंदाज कर उनके साथ एक दुर्दांत अपराधी जैसा व्यवहार किया गया जो लोकतंत्र और कानून दोनों के खिलाफ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कानून का दुरुपयोग कर एक जननेता को फंसाने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कल अदालत से पप्पू यादव को बेल नहीं मिली तो पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि जनहित और न्याय की आवाज दबाने की कोशिश जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार और पटना पुलिस सांसद पप्पू यादव के जान के पीछे पड़ी है और उनकी हत्या की साजिश लगतार रची जा रही है। सांसद गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें न्यायालय द्वारा सोमवार तक के लिए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था। लेकिन रविवार की शाम ही उन्हें राज्य सरकार के इशारे पर जबरन बेउर जेल भेज दिया गया। जहानाबाद की बेटी के इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे पप्पू यादव की आवाज को दबाने के लिए राज्य सरकार हर हथकंडे अपना रही है जिसे बिहार की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का दरवाजा तो खटखटाएंगे ही अब सड़क पर उतर कर राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस बैठक में इसराइल आजाद, अफ़रोज़ आलम, बबलू भगत, संजय सिंह, दिवाकर चौधरी, वैश ख़ान, बिजेंद्र यादव, अशोक दास, दुर्गा यादव, प्रो. राकेश, पवन यादव, हरिष चौधरी, अरुण यादव, दिपांकर चटर्जी, मंटू यादव, सुशीला भारती, जयंती देवी, सपना गुप्ता, मुंसी यादव, जहांगीर आलम, चंद कुमार यादव, संजय पोद्दार, आफ़ताब आलम उर्फ़ पप्पू, मनोज यादव, पप्पू यादव, कौशल यादव आदि मौजूद थे।