खिलाड़ियों और बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं को सांसद के निजी कोष से मिला गद्दा
-09purn38-सांसद पप्पू यादव के निजी कोष से खिलाड़ियों और बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं को मिला गद्दा। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी स्

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे प्रशिक्षित लड़के-लड़कियों के लिए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निजी कोष से गद्दा उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं देना और चोट से बचाते हुए उनकी प्रदर्शन क्षमता को निखारना है। खेल के प्रति इस संवेदनशील पहल से प्रशिक्षुओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपने संघर्ष में बड़ी मदद बताया। इसी क्रम में केनगर प्रखंड के काझा पंचायत अंतर्गत काझा गांव में सिपाही, दरोगा और आर्मी बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सांसद पप्पू यादव के निजी कोष से गद्दा प्रदान किया गया।
इस वितरण कार्यक्रम में सांसद प्रवक्ता राजेश यादव मौजूद रहे। लाभान्वित युवाओं में रौनक कुमार मंडल, अभय कुमार राम, सागर कुमार ठाकुर, छोटू शर्मा, सोनू कुमार, अजय कुमार, मुस्कान कुमारी, प्रतिमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जसप्रीत कौर और साक्षी कुमारी शामिल हैं। युवाओं ने कहा कि संसाधनों की कमी के बीच यह सहयोग उनकी तैयारी को नई गति देगा। इस दौरान सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि पप्पू यादव आज सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार बन चुके हैं। वे न्याय के साथ विकास के प्रतीक हैं। यही वजह है कि उनकी गैर-मौजूदगी में भी क्षेत्र के लिए काम निर्बाध रूप से जारी रहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों को मजबूत आधार देना ही सशक्त समाज की नींव है और पप्पू यादव इसी सोच के साथ लगातार काम कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


