Purnia News: पूर्णिया मैराथन के 25 प्रतिभागियों को सांसद ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -16purn46-पूर्णिया मैराथन के 25 प्रतिभागियों को सांसद ने किया सम्मानित। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली

Purnia News: पूर्णिया मैराथन के 25 प्रतिभागियों को सांसद ने किया सम्मानित

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पहल तेज करने की बात कही है। विगत दिनों आयोजित पूर्णिया मैराथन 2026 में शानदार प्रदर्शन कर अव्वल स्थान हासिल करने वाले 25 प्रतिभागियों को 15 अगस्त को सांसद पप्पू यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैराथन में तीन लड़के को स्कूटी मोटरसाइकिल एवं एक प्रथम स्थान लड़की को स्कूटी मोटरसाइकिल दी गयी। 21 लड़का एवं लडकी को 11000 हजार से 5500 तक नकद राशि उपहार दिया गया। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे आयोजन युवाओं में फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।सांसद ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा और ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा जब युवा दौड़ता है, तो समाज आगे बढ़ता है। उनके अनुसार पूर्णिया मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, सपनों और नए बिहार के निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समाज और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया के युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद ने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी युवा ही मजबूत समाज और विकसित बिहार की नींव रख सकते हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने युवाओं के बीच क्रिकेट किट और फुटबॉल किट का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर संसाधन देना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पूर्णिया के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर और जरूरी संसाधन उपलब्ध हों, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें और जिले एवं बिहार का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। सांसद ने कहा कि युवाओं के सपनों को पंख देना और नई पीढ़ी को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: पूर्णिया मैराथन के 25 प्रतिभागियों को सांसद ने किया सम्मानित