Purnia News: पप्पू यादव बोले उदय सिंह मेरे बड़े भाई पूर्णिया के लिए उनका आशीर्वाद मिलता रहे
Purnia News: पूर्णिया में रोजगार पर सियासत गुलजार हो गई है। पूर्व सांसद उदय सिंह ने सांसद पप्पू यादव को रोजगार मेला की सफलता पर शाबासी दी। सांसद ने कहा कि उदय बाबू बड़े भाई हैं और उनका आशीर्वाद मिलता रहे। रोजगार मेला में 15,000 बच्चों को नौकरी मिली।

Purnia News: पप्पू यादव बोले उदय सिंह मेरे बड़े भाई पूर्णिया के लिए उनका आशीर्वाद मिलता रहे रोजगार पर सियासत गुलजार : पूर्व सांसद ने दी शाबासी, सांसद ने कहा मिलता रहे आशीर्वाद -- पूर्णिया।
रोजगार पर सियासत
पूर्णिया में रोजगार पर सियासत गुलजार हो गयी है। पूर्णिया में रोजगार मेला के आयोजन और इसकी सफलता पर पूर्व सांसद उदय सिंह ने मौजूदा सांसद पप्पू यादव को शाबासी दी है। सांसद ने कहा उदय बाबू, बड़े भाई हैं। पूर्णिया के लिए उनका आशीर्वाद मिलता रहे। उनका दिल से आभार। पूर्णिया समेत सीमांचल और कोसी की जनता को रोजगार से जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
रोजगार मेला
बता दें कि पूर्णिया में दो दिवसीय रोजगार मेले के दौरान सीमांचल और कोसी के 13 जिलों के करीब 15000 बच्चों को नौकरी मिली थी। इधर सांसद की पहल के बाद अब रोजगार के लिए सरकार भी सक्रिय है। पूर्णिया में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के प्रांगण में नियोजन मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मेले में लगभग 10 से 12 स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित नियोजक भाग लेंगे। मेले के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर के साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की जा रही है।


