
शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुँचे पप्पू यादव, हर सुख–दुख में साथ निभाने का भरोसा
-14purn46-पूर्णिया में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुँचे सांसद पप्पू यादव। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकसभा क्षेत्र के केनगर प्रखंड अंतर्गत बाघ
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकसभा क्षेत्र के केनगर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा गाँव निवासी सेवानिवृत्त एसआई रामावतार यादव के आकस्मिक निधन की सूचना पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गहरी संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर दुःख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने न केवल परिवार को ढांढस बंधाया, बल्कि स्व. रामावतार यादव जी की अंतिम यात्रा में कंधा देकर अपनी संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का परिचय भी दिया। सांसद ने स्पष्ट कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
इसके बाद सांसद पप्पू यादव पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर पॉलिटेक्निक चौक वार्ड संख्या-11 पहुँचे, जहाँ इंद्रदेव रजक के पिता स्वर्गीय दशरथ रजक जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके आवास पर पहुँचकर सांसद ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दशरथ रजक एक सरल, कर्मठ और समाजसेवी व्यक्तित्व थे। उनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। ऐसे लोगों का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। पप्पू यादव ने यह दोहराया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते नहीं, बल्कि एक परिवारजन की तरह वे क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुःख में साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी भरोसे के साथ वे हमेशा लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, बबलू भगत, मंटू यादव, वैश खान, सुडु यादव, अरुण यादव, सुमित यादव, नितेश गुप्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




