जदयू को समाप्त करने की भरपूर कोशिश : पप्पू यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो : 15purn10-प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते सासंद पप्पू यादव। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी

जदयू को समाप्त करने की भरपूर कोशिश : पप्पू यादव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी ने जो जदयू को खत्म करने की पहले भी भरपूर कोशिश की और आगे भी बीजेपी खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार चाहता था कि निशांत डिप्टी सीएम बने। मगर निशांति ने इसे ठुकरा दिया। क्योंकि वह पिता की कुर्बानी के बदले यह पद प्राप्त नहीं करना चाहते थे। निशांत ने परिपक्वता का परिचय देते हुए अपने कद को बढ़ा लिया है। वह आने वाले समय में जरूर बिहार के मंत्री और उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सेक्युलर है।

वह सोचती है कि जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य किया। यह आगे भी बरकरार रहे। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में नए मुख्यमंत्री बीजेपी के नहीं नीतीश कुमार की पंसद के हैं। यह बीजेपी के मनोनुकूल सीएम नहीं यह नीतीश के मनोनुकूल सीएम है। नीतीश कुमार के द्वारा सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए उन्हें बधाई दी। सांसद बुधवार को अपने अर्जुन भवन स्थित कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं कम नहीं हो रही है। लगातार कहीं न कहीं बड़ी घटनाएं बच्चियों के साथ हो रही है। बिहार की बेटी अब सुरक्षित नहीं है। उन्होंने नोयडा में मजदूरों के प्रदर्शन और घटी घटना पर चिंता जतायी। इस मौके पर संजय सिंह, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, कांग्रेस नेता दिवाकर चौधरी, सांसद नगर प्रतिनिधि वैश खान, सुडडू यादव, मंटू यादव, मो. सगीर, सुमित यादव, करन यादव, अभिषेक आनन्द आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।