पंचायत समिति की बैठक में 11 भूमिहीन विद्यालयों को लेकर चर्चा

Jan 09, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-फोटो : 39 : जलालगढ़, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव एवं प्रखंड विकास प

पंचायत समिति की बैठक में 11 भूमिहीन विद्यालयों को लेकर चर्चा

जलालगढ़, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में उप प्रमुख सुनील मंडल, पूर्व प्रमुख सदानंद झा, डीपीआरओ दीपक कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष नव किशोर विश्वास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश्वर कुमार मिश्रा, सीडीपीओ अमृता वर्मा, इंजीनियर रणधीर कुमार के अलावा सभी समिति सदस्य एवं मुखिया, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर आदि लोग उपस्थित थे। अंचल से अंचलाधिकारी के बाहर रहने से किसी प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं रहने पर विधायक ने नाराजगी जताई।

बैठक में अवैध ढंग से मिट्टी कटाई पर भी चर्चा हुई। प्रखंड में 11 भूमिहीन विद्यालयों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई तथा जिन विद्यालयों की जमीन को अवैध ढंग से कब्जा कर लिया गया है उसे भी खाली करने को लेकर चर्चा हुई। जिन विद्यालयों को जमीन उपलब्ध नहीं है, उसके लिये सभी सदस्यों से विधायक ने जमीन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया कि जो कमी पायी जायेगी उसे दूर किया जायेगा। विधायक ने यूरिया एवं नैनो यूरिया के बारे में बैठक में सभी सदस्यों को जानकारी दी। मनरेगा का नाम जी राम जी बदले जाने पर भी चर्चा हुई। इस योजना के तहत मजदूरों को 125 दिन काम मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPanchayat Committee Meeting in Jalalgarh Key Discussions on Land and Education
;;;