बिशनपुर पैक्स चुनाव में 59.68 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।

बिशनपुर पैक्स चुनाव में 59.68 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जिसमें कुल 59.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि बिशनपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंचायत सरकार भवन में पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे। पैक्स के कुल 2,947 मतदाताओं में से 1,759 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार बूथ संख्या-1 पर 263 मतदाताओं ने मतदान किया जो कुल मतदाताओं का 43.83 प्रतिशत रहा। बूथ संख्या-2 पर 228 मतदाताओं ने वोट डाले जहां मतदान प्रतिशत 31 रहा।

बूथ संख्या-3 पर 383 मतदाताओं ने मतदान किया जो 63.83 प्रतिशत है। बूथ संख्या-4 पर 412 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिससे मतदान प्रतिशत 68.66 रहा। वहीं बूथ संख्या-5 पर सर्वाधिक 473 मतदाताओं ने मतदान किया जो 86.47 प्रतिशत रहा। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। पांचों मतदान केंद्रों पर 20 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे तथा पुलिस बल भी मतदान केंद्रों के बाहर तैनात रहा। निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने मतदान के दौरान कई बार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान समाप्त होने के बाद सामुदायिक भवन धमदाहा में मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।