सांसद ने हत्या पीड़ित से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

Jan 16, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-15purn45-सांसद पप्पू यादव ने हत्या पीड़ित से की मुलाकात। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर प

सांसद ने हत्या पीड़ित से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के फुलवारिया गांव वार्ड संख्या-02 निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार की निर्मम हत्या की सूचना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना पर सांसद पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने राहुल कुमार के पिता योगेन्द्र मंडल और अन्य परिजनों से मिलकर अपनी ओर से बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह सहायता भले ही परिवार के अपूरणीय नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहना उनका नैतिक दायित्व है।

साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार की दोनों पुत्रियों के विवाह के समय भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। घटना को गंभीरता से लेते हुए सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की और मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और कानून के तहत सख्त सजा दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राहुल कुमार की हत्या केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक सख्ती और सामाजिक जागरूकता दोनों आवश्यक है और वे इस दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे। मुख्य रूप से सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्व मुखिया अनिल मेहता, पूर्व मुखिया मो जैहरुदिन, विजय यादव मो सोयेब आलम, सुमित यादव, संगम मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;