हम का संगठन विस्तार
पूर्णिया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक मंगलवार को कसबा प्रखण्ड के सधवेली और बनैली पंचायत में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड...

पूर्णिया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक मंगलवार को कसबा प्रखण्ड के सधवेली और बनैली पंचायत में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मो वसीम अख्तर ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव उपस्थित थे। इस मौके पर पंचायत स्तरीय कमिटी का विस्तार किया गया और उन्हें मनोनयन पत्र भी सौपा गया। सधवेली पंचायत में मो तोहिद आलम अध्यक्ष,युवा अध्यक्ष प्रदीप यादव, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामचंद्र ऋषिदेव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो तौफीक और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माला देवी बनाई गई। वहीं बनैली पंचायत में अध्यक्ष जितेंद्र टुड्डू,युवा अध्यक्ष विपिन विश्वास,महादलित अध्यक्ष नरेश मांझी,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आरती देवी बनाई गई। जिलाध्यक्ष यादव ने सभी नव मनोनीतों को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस मौके पर लव कुमार,विश्वनाथ चौहान,मो तजमुल आदि मौजूद थे।
