ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियासेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन

सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन

रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना रानीपतरा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष पाठक के सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुफस्सिल...

सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 01 Jul 2022 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

रानीपतरा, संवाद सूत्र।

मुफस्सिल थाना रानीपतरा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष पाठक के सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें उपहार के साथ भावभीनी विदाई दी। बता दें कि आशुतोष पाठक साल 1983 में पूर्णिया जिला में कांस्टेबल के पद पर बहाल हुए थे। इस दरम्यान कई थानों में काम करने का मौका मिला। विभागीय प्रोन्नति होकर 2016 में पुलिस अवर निरीक्षक बनकर सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई समारोह के मौके पर एसआई वृन्द कुमार, एएसआई संजय कुमार, शिव बचन पाल, राजकुमार रजक, मुंशी सुनील कुमार साह आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें