एनएसयूआई की जीत पर खुशी का इजहार
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 40 वर्षों बाद एनएसयूआई की जीत को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में उत्साह का

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 40 वर्षों बाद एनएसयूआई की जीत को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। छात्र संघ अध्यक्ष करण यादव एवं अभिषेक आनन्द के नेतृत्व में छात्रों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान छात्रों के बीच मिठाई बांटी गई और अबीर लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव राजेश यादव ने कहा कि पटना विवि छात्र संघ के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चुनाव लड़ना और जिताना उन्हें आता है। कार्यक्रम में सुमित यादव, छात्र संघ अध्यक्ष करण यादव, संयुक्त सचिव अभिषेक आनंद, सुनील यादव, सैयूब आलम, सोनू यादव, रवि यादव, अभिजीत आनंद, सुमित कुमार, मुकेश कुमार, गणेश कुमार, रजनीश यादव, बिट्टू कुमार, ब्रजेश कुमार, गुड्डू यादव, आर्यन झा, विजय कुमार, मौसम कुमार, सौरभ कुशवाहा और प्रिंस यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


