पैक्स चुनाव की तैयारियां पूर्ण, नामांकन प्रक्रिया शुरू
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में पैक्स चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। हांसदा, बेलौरी और मरंगा पश्चिम पैक्स के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन शुल्क जमा किया है। कुल 11 समिति सदस्यों के लिए चुनाव लड़ा जाएगा। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज से तीन पैक्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। बुधवार से प्रखंड स्थित बीपीआरओ कार्यालय में अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बेलौरी, हांसदा और मरंगा पश्चिम पैक्स में अध्यक्ष पद एवं समिति सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क की रसीद कटनी भी शुरू हो चुकी है। अब तक हांसदा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सदस्य पद के लिए आठ रसीदें कटी हैं। वहीं बेलौरी में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए एक, जबकि मरंगा पश्चिम में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया है।
तीनों पैक्स क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं और चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने बताया कि नगर निगम पैक्स चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीनों पैक्स में अध्यक्ष पद के साथ-साथ कुल 11 समिति सदस्यों के लिए नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर आगे की सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की पूरी व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


