आज राष्ट्रीय लोक अदालत : कुछ रूटों पर वाहनों की नो इंट्री
-राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कोर्ट एवं आसपास

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कोर्ट एवं आसपास के कुछ रूटों पर वाहनों की नो इंट्री लगाई गई है। यह प्रतिबंध शनिवार प्रातः 09:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक जारी रहेगा। थाना चौक से नगर निगम चौक की ओर जाने वाली सड़क, सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए नगर निगम चौक की ओर जाने वाली सड़क एवं नगर निगम चौक से डॉलर हाउस चौक जाने वाली सड़क पर आम वाहनों की नो इंट्री रहेगी। न्यायालय परिसर के सामने की सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्किंग एवं ठहराव को वर्जित किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के कार्यक्रम के अनुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश शनिवार को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते व्यवहार न्यायालय परिसर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ की संभावना के मद्देनजर यातायात प्रबंधन सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने आमजनों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
वाहन मोड़ व वैकल्पिक मार्ग:
-डीएवी स्कूल की ओर से आने वाले सामान्य वाहन (जो लोक अदालत के प्रतिभागी नहीं हैं) डॉलर हाउस चौक से मधुबनी बाज़ार एवं माता स्थान चौक की ओर मोड़े जाएँगे । थाना चौक से नगर निगम चौक होते हुए आरएन साह चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहन गिरजा चौक की ओर मोड़े जाएंगे । सम्राट अशोक भवन से माता चौक होते हुए आरएन साह एवं थाना चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहन बस स्टैंड के रास्ते आरएन साह चौक एवं गिरजा चौक होते हुए थाना चौक की ओर मोड़े जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
-लोक अदालत में भाग लेने वाले नागरिकों के लिए वाहन पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए गए हैं। जहां से वे पैदल न्यायालय परिसर में प्रवेश करेंगे। इसके अनुरूप थाना चौक, डॉलर हाउस चौक,आरएन साह चौक एवं माता स्थान की ओर से आने वाले वाहनों के लिए क्रमश: कला भवन परिसर, महिला कॉलेज प्रांगण, कला भवन परिसर एवं कमिश्नरी गेट से पूर्व के स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां से लोग पैदल न्यायालय परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
आम जन से अपील :
-लोक अदालत में भाग लेने वाले नागरिक समय पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करेंगे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं साइनबोर्ड का पूर्णतः पालन करेंगे। न्यायालय परिसर के सम्मुख एवं प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन खड़ा नहीं करेंगे। अनावश्यक भीड़ नहीं लगाते हुए प्रशासन का सहयोग करेंगे। किसी भी तरह की असुविधा के लिए यातायात थाना प्रभारी के सम्पर्क नंबर 9031827767 एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)के सम्पर्क नंबर 9031827771 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-कौशल किशोर कमल, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पूर्णिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


