
नये साल पर चाक चौबंद सुरक्षा : पूरणदेवी मंदिर समेत कई स्थानों पर एसपी का भ्रमण
-उड़ान गश्ती के द्वारा पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा पार्क का भ्रमण भी अन्य दिनों की तरह किया गया पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कड़ाके की ठं
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कड़ाके की ठंड के बावजूद नववर्ष को लेकर जिले वासियों की गर्मजोशी पूरे परवान पर रही। अधिकांश लोगों ने मंदिरों में जाकर देव दर्शन के साथ नये साल का स्वागत किया। इसके अलावा पार्कों, पिकनिक स्पॉटों एवं मेला में जमा होकर नये साल का जश्न मनाया। इन स्थलों पर दिन भर लोगों की चहल- पहल होती रही। जिसको लेकर पुलिस कर्मी की गतिविधि भी इन स्थलों पर दिन भर जारी रही। खासकर महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस की टीम उड़ान की गश्त शहर के पार्कों में होती रही। जिससे इन स्थलों पर शोहदेबाजी की घटना की खबर नहीं है।
नये साल पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संपूर्ण जिला में पुलिस बल तत्परता के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर कार्य करती रही। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्णिया जिला अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा हेतु कार्यरत उड़ान गश्ती के द्वारा पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा पार्क का भ्रमण भी अन्य दिनों की तरह किया गया। स्वयं एसपी स्वीटी सहरावत काफी संजीदा रही। वे प्रसिद्ध पूरण देवी स्थल समेत शहर के विभिन्न मंदिरों एवं पार्कोँ आदि का भ्रमण कर लॉ एण्ड ऑर्डर का जायजा लेती रही। जिससे जिले के पुलिस महकमे के कई अफसर दिन भर सड़कों पर नजर आए। हालांकि सड़कें आम दिनों की अपेक्षा सुनी थी, परन्तु पुलिस के जवान काफी चौकस रहे। ------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




