Purnia News: पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन सेवा शुरू
Purnia News: -मंगलवार सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच ट्रेन संख्या 03215 का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी है। ट्रेन मंगलवार सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई और शाम 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचने का समय है। ट्रेन के रवाना होने के दौरान स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। स्टेशन मास्टर सुजीत शरण सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद सांसद समर्थकों ने रेल चालक एवं अन्य रेल कर्मियों को गमछा एवं मिठाई खिलाकर नयी ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया।
पहले दिन पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में करीब 60 यात्री सवार हुए। इससे रेलवे को लगभग दो हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नई रेल सेवा शुरू होने से पूर्णिया और आसपास के इलाकों के लोगों को पाटलिपुत्र तक आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, व्यवसायियों तथा आम यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि पाटलिपुत्र पहुंचने वाली यह सेवा आगे पटना सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक आवागमन को आसान बनाने में मददगार होगी। इससे समय और यात्रा संबंधी परेशानी कम होने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक ब्रज किशोर भारती, संजय सिंह, बैस खान,सुडडु यादव, बीरेंद्र उरांव, उमेश लाल लकड़ा, बिक्रम तिर्की,अजय उरांव,ललन, सुमित, सोनु,आलोक,शंकर सहनी, जावेद,कौशल यादव,अरुण यादव,सुनिल कुमार मौजूद रहे।


