
चार स्तरों का पेट्रोलिंग सिस्टम चोरी-छिनतई पर लगाएगा ब्रेक
-एसपी ने पेट्रोलिंग की व्यवस्था को लेकर दी जानकारी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोरी एवं छिनतई की घटना पर लगाम लगाने के लिए शहर में नयी पुलिस पेट्
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोरी एवं छिनतई की घटना पर लगाम लगाने के लिए शहर में नयी पुलिस पेट्रोलिंग की शुरूआत की गई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग की यह व्यवस्था चार स्तरों पर की गई है। इसके तहत 10- 12 बजे रात्रि के बीच पेट्रोलिंग के साथ खुली रहने वाली दुकानों का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा इन दुकानों के इर्द- गिर्द इकट्ठे रहने वाले अनावश्यक लोगों का सत्यापन जारी रहेगा। पुलिस देर तक खुलने वाली दुकानों के संचालकों को समय से इसे बंद करने का आग्रह करेगी। पेट्रोलिंग के दूसरे चरण में रात के 12-2 बजे के बीच चोरी, छिनतई, गृहभेदन एवं एनडीपीएस एक्ट के पूर्व के वैसे आरोपियों का सत्यापन किया जाएगा, जो बेल पर जेल से बाहर आए हैं।

रात 2- 4 बजे के बीच सायरन पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। इसके तहत घनी आबादी एवं एकांत जगहों पर बने घरों के आसपास सायरन गश्ती दल के साथ बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के जरिए चोर- उचक्कों पर नजर रखी जाएगी। सुबह के 4- 5:30 बजे के बीच मॉर्निंग पेट्रोलिंग के जरिए मॉर्निंग वॉक वाले जगहों पर उचक्कों पर नजर रखते हुए छिनतई की घटना पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके अलावा सप्ताह के हर शनिवार को जिले के हर थाना स्तर पर बेल पर जेल से बाहर आए चोरी एवं छिनतई के आरोपियों की नियमित परेड कराकर उनका सत्यापन कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




