Purnia News: जनप्रतिनिधियों-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को दी जाएगी तेज गति

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -31purn18-नगर आयुक्त का स्वागत करते महापौर एवं वार्ड पार्षद। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को नगर निगम सभागार में नवपदस्थापित नगर आयुक्त आईए

Purnia News: जनप्रतिनिधियों-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को दी जाएगी तेज गति

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को नगर निगम सभागार में नवपदस्थापित नगर आयुक्त आईएएस अनिरुद्ध पांडेय के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने की। महापौर ने कहा कि नगर निगम परिवार में नए नगर आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया तेजी से विकसित हो रहा शहर है और बढ़ती आबादी के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की बड़ी जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर के विकास कार्यों को और तेज गति दी जाएगी। महापौर ने कहा कि साफ-सफाई, जलजमाव से स्थायी निजात, सड़क एवं नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, पार्क, यातायात व्यवस्था सहित आम नागरिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। महापौर ने नगर आयुक्त को आश्वस्त किया कि नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मी शहर के विकास और जनहित के कार्यों में उनका पूरा सहयोग करेंगे。

नगर निगम का मूल उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना : नगर आयुक्त :

---

-नवपदस्थापित नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय ने महापौर, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिया नगर निगम में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मूल उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर से बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं निगम प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, जलजमाव, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने और निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि महापौर, वार्ड पार्षदों, निगम के अधिकारियों-कर्मियों एवं आम नागरिकों के सहयोग से पूर्णिया नगर निगम को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से सकारात्मक सहयोग की अपील की।

वार्ड पार्षदों ने नगर आयुक्त को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा :

------

-समारोह में उपस्थित वार्ड पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने भी नगर आयुक्त को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद आशा महतो, ममता सिंह, राखी कुशवाहा, निर्जला देवी, कल्याणी राय, कुमारी खुशबू, चांदनी देवी, ऋतुराज यादव, स्वपन घोष, नवल जायसवाल, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, तौकिर रियाज उर्फ पप्पू, अमित कुमार सोनी, भोला कुशवाहा, अर्जुन सिंह, राकेश राय, लखेंद्र साह, राजी हाशमी, पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो, ललनेश सिंह, अमरेंद्र कुशवाहा, आशीष पोद्दार, बहादुर यादव, राजीव राय, राहुल मिश्रा, मो वसीम, उपेंद्र सिंह, अजय मांझी, संजू उरांव, रहीम अंसारी, अरविंद साह उर्फ भोला, बैद्यनाथ सिंह, दिलिप चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसने नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय का स्वागत किया?
नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय का स्वागत नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: जनप्रतिनिधियों-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को दी जाएगी तेज गति