सहयोग शिविर आज : प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव लेंगे जायजा
-फोटो : जनजातीय गरिमा उत्सव का शुभारंभ करते प्रभारी डीएम। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला को नया प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव मिल गया है। आ

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला को नया प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव मिल गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पूर्णिया जिले के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री नियुक्त करने के अलावा आईएएस अधिकारी कार्तिकेय धनजी को प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दिन प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न शिविरों का भौतिक निरीक्षण एवं जायजा लिया जाएगा।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक
सोमवार को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी डीएम अंजनि कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। सहयोग शिविर के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए संबंधित नागरिकों द्वारा जमा किये गये आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन आज ही सुनिश्चित करें। इस दिन प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव भी आएंगे। सहयोग शिविर स्थल पर आम नागरिकों को सम्मान के साथ बैठने, पेयजल तथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। सहयोग शिविर के पूर्व प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मी संबंधित पंचायत के नागरिकों के आवेदन का नियमानुसार निष्पादन कर मंगलवार को आयोजित शिविर में संबंधित आवेदन कर्ताओं को निष्पादन की जानकारी देंगे। जनगणना-2027 के कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित चार्ज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें और कार्यों का अनुश्रवण करें ताकि गुणवत्तापूर्ण जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, जिला लोकशिकायत तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे。
--
जनजातीय गरिमा उत्सव की शुरूआत
-जनजातीय गरिमा उत्सव की शुरूआत, 25 मई तक शिविर:
पूर्णिया। जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग बिहार के सहयोग से पूर्णिया जिला प्रशासन के द्वारा जनजातीय गरिमा उत्सव ‘जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान’ के तहत जनजातीय बहुल सात प्रखंडों के 31 पंचायतों में 19 से 25 मई तक शिविर चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में पूर्णिया के प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं क्रमशः आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान, पीएम उज्जवला, पीएम जन धन, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शिविर लगाकर निष्पादन किया जाएगा। प्रभारी डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों से समस्याएं प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन भी समय पर किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


