जिले के सभी ट्रैफिक पोस्ट पर अधिकारियों की वर्दी पर बॉडी कैमरा

Jan 02, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-हिन्दुस्तान खास : -सभी ट्रैफिक पोस्ट पर बॉडी कैमरा से लैस रहेंगे अधिकारी -विभाग की ओर से कर्मियों के लिए दिया गया बॉडी कैमरा -हमेशा रिकार्डिंग हो

जिले के सभी ट्रैफिक पोस्ट पर अधिकारियों की वर्दी पर बॉडी कैमरा

पूर्णिया, धीरज।पूर्णिया जिला में नये साल में नयी पहल की गयी है। जिले के सभी ट्रैफिक पोस्ट पर सभी अधिकारियों की वर्दी पर बाडी वार्न कैमरा लगाया गया है। कैमरा का हमेशा ऑन रहना जरूरी है। इसमें इंटरनल रिकार्डिंग होती है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस पर अक्सर किसी न किसी तरह के आरोप लगते रहते हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस का पक्ष गलत होता है। कई बार सामने वाले की गलती होती है। उनका पक्ष जानने के लिए भी कैमरा का ऑन रहना जरूरी है। इसे पब्लिक भी देख सकती है। अगर ट्रैफिक कर्मी कैमरा ऑन किए बिना बात कर रहे हैं तो लोग उसे कैमरा ऑन करने के लिए कह सकते हैं।

इससे यातायात पुलिस की गतिविधियां और वाहन चालकों से चालान काटे जाने संबंधी अन्य कार्रवाई पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावे पुलिस-पब्लिक के बीच ट्रैफिक नियमों को लेकर अक्सर होने वाली नोंक झोंक पर लगाम लगेगा। यदि कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या पुलिस गलत करती है, तो उसकी तुरंत जानकारी मिल जाएगी। ----- -कैमरे के जरिये पुलिस-जनता के बीच बातचीत की रिकार्डिंग : ------ -सड़क पर यातायात नियम के अनुपालन और वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। खासकर नियम तोड़ने वालों से जब अर्थदंड वसूला जाता है तो इस क्रम में वाहन चालकों से नोंक झोंक और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन जाती है। अब बॉडी वार्न कैमरा इसकी निगरानी करेगा। जिला मुख्यालय समेत जिले भर में ट्रैफिक पोस्ट पर अधिकारी के लिए वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बॉडी वार्न कैमरा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की वर्दी के ऊपर लगी रहेगी। कैमरे के जरिये पुलिस और लोगों के बीच हुई बातचीत और अन्य गतिविधियों की रिकार्डिंग होगी। एक तरह से यह सीसीटीवी कैमरे की तरह काम करता है। इसमें क्षमता के अनुसार चिप भी लगाए जा सकेंगे। चौक-चौराहों पर भीड़ ज्यादा रहती है, वहां तैनात कर्मियों को ज्यादा क्षमता वाले कैमरे दिए जाएंगे। इनमें वीडियो की क्वालिटी भी बेहतर होगी। कैमरे की गुणवत्ता इस कदर होगी कि पुलिस और लोगों के बीच की हर बात स्पष्ट सुनाई देगी। -बोले अधिकारी : ट्रैफिक पोस्ट पर बॉडी कैमरा लगाना अनिवार्य : ------- -पूर्णिया जिला के सभी ट्रैफिक पोस्ट पर सभी कर्मियों को बाडी कैमरा दिया गया है। हर ट्रैफिक पोस्ट पर पदाधिकाररियों के द्वारा अपनी वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाना अनिवार्य है। दरअसल ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात कर्मियों पर सबसे ज्यादा आरोप लगते हैं। कई बार ट्रैफिककर्मी ठीक होती हैं। सामने वाली की गलती होती है। ऐसे में उनका पक्ष जानने के लिए भी बॉडी कैमरा जरूरी है। इसकी मॉनीटीरिंग भी की जाती है। इसमें इंटरनल रिकार्डिंग होती है। जो कभी भी चैक किया जा सकता है। इसका ऑन रहना जरूरी है। अधिकारी चेक करते हैं कि कैमरा ऑन है या नहीं। पब्लिक भी जब बात कर रही होती है तो देख सकती है कि कैमरा ऑन है या नहीं। -स्वीटी सहरावत, पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया। --------- -फोटो : 49 : एसपी स्वीटी सहरावत। ---------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;