Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsNew Colposcopy Facility Launched for Women s Health at Purnia Medical College
जीएमसीएच में महिलाओं के लिए कोलपोस्कॉपी जांच की सुविधा शुरु

जीएमसीएच में महिलाओं के लिए कोलपोस्कॉपी जांच की सुविधा शुरु

संक्षेप:

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में अब कोलपोस्कॉपी जांच की सुविधा शुरु हुई है। इस सुविधा में महिलाओं को बच्

Sep 11, 2025 04:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में अब कोलपोस्कॉपी जांच की सुविधा शुरु हुई है। इस सुविधा में महिलाओं को बच्चेदानी के मुंह की जांच की जाती है। इससे कैंसर या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी को पकड़ा जा सकता है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी इस जांच की सुविधा सप्ताह में दो दिन बुधवार और गुरुवार को होगी। बाद के दिनों में इसे नियमित रूप से किया जायगा। इस संदर्भ में ज्ञायनी विभाग की एचओडी डॉ. ऋचा झा ने बताया कि कोलपोस्कॉपी की जांच में महिलाओं के बच्चेदानी के मुंह की जांच की जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस जांच से कैंसर की परेशानी है या फिर किसी अन्य की खराबी आ गई है यह देखा जाता है। किसी तरह की भी परेशानी दिखने की स्थिति में यदि परेशानी की स्टेज शुरुआती रूप में है तो इसे तुंरत दूर किया जा सकता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए स्क्रीनिंग की जाती है। स्क्रीनिंग में 25 वर्ष से उपर की महिला जिन्हें ब्लिडिंग या फिर लम्बे समय से किसी तरह की परेशानी दिखती है। ऐसे महिला आउटडोर में अपना पूर्जा कटाकर दिखा सकते हैं। इनकी परेशानी के अनुरूप उनकी जांच की जायगी। जांच में किसी तरह की परेशानी आने पर यदि होने वाली दिक्कतें शुरुआत स्टेज में है तो उसे दूर किया जा सकता है। इसलिए यह सुविधा शुरु होने से ऐसे महिला मरीज को राहत मिली है। उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुधवार को कई महिलाओं की जांच की गई।