Purnia News: पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय में अब दो केंद्रीय विद्यालय

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -अच्छी खबर : पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय में अब दो केंद्रीय विद्यालय होंगे। पूर्णिया शहर के लिए स्वीकृत नए केन्द्रीय विद्य

Purnia News: पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय में अब दो केंद्रीय विद्यालय

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय में अब दो केंद्रीय विद्यालय होंगे। पूर्णिया शहर के लिए स्वीकृत नए केन्द्रीय विद्यालय को बिहार सरकार द्वारा रजिस्ट्री के माध्यम से हाल में ही पांच एकड़ जमीन दी जा चुकी है। इधर, एयरफोर्स स्टेशन के परिसर में एक जुलाई 2005 से संचालित केन्द्रीय विद्यालय के अपने भवन नि‍र्माण से संबंधित बाधाओं एवं अड़चनें खत्म हो गयी हैं। 21 वर्ष पुराना पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में विद्यालय का अपना भवन होगा। इंन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एयरफोर्स स्टेशन ने पहले 12.91 एकड़ में से 7.91 एकड़ वापस मांगने की डिमांड की थी, अब वो डिमांड की वापसी हो गई है। अर्थात पूरी 12.91 एकड़ जमीन अब केन्द्रीय विद्यालय के अपने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के लिए ही रहेगी। सोशल एवं आरटीआई एक्टिविस्ट विजय कुमार श्रीवास्तव ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय पटना (बिहार) के डिप्टी कमिश्नर को पत्र भेजकर केन्द्रीय विद्यालय एयरफोर्स स्टेशन पूर्णिया के बिल्डिंग निर्माण कार्य को शीघ्रता के साथ पूर्ण करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया शहर में अब दो केन्द्रीय विद्यालयों का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसका लाभ पूर्णिया शहर वासियों की वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को सराहनीय तरीकों से मिलता रहेगा, इसके लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना क्षेत्रीय कार्यालय और पूर्णिया जिला प्रशासन की भूमिकाएं निश्चित रूप से काबिले-तारीफ साबित हुई।

नए भवन का काम जल्दी शुरू हो :

समाजसेवी विजय श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन को अब शीघ्र लीज डीड का राज्य सरकार में रजिस्ट्रेशन, डिफेंस इस्टेट ऑफिसर कार्यालय के मिलिट्री लैंड रिजिस्टर में जमीन का रिकॉर्ड अपडेशन 12.91 एकड़ जमीन की नपाई के साथ-साथ चारों तरफ बाउंड्री वॉल, लीज एग्रीमेंट के अनुसार बिल्डिंग निर्माण के प्लान का एप्रुवल और एक साल के अंदर स्ट्रक्चर खड़ा करने के विषयों पर वर्षों से उपेक्षित विद्यालय के हितों में विचार करने की आवश्यकता है ताकि नए भवन का काम जल्दी शुरू हो जाए।

15 जुलाई 2014 को को मिली थी मंजूरी :

15 जुलाई 2014 को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस भारत सरकार ने 12.91 एकड़ जमीन लीज पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन को देने की मंजूरी दी थी, 15 सितंबर 2014 को 200 पेड़ों के साथ जमीन का कब्जा पूर्णिया केन्द्रीय विद्यालय एयरफोर्स स्टेशन को दे दिया गया था। 07 जनवरी 2016 को डिफेंस इस्टेट ऑफिसर सिलीगुड़ी और केन्द्रीय विद्यालय संगठन बीच लीज एग्रीमेंट हो गया था और बिहार सरकार की ओर से लीज रजिस्ट्रेशन आधारित स्टाम्प ड्यूटी की माफी हो जाने के बावजूद इस विद्यालय के बिल्डिंग निर्माण कार्य वर्षों से आजतक उपेक्षित है।

FAQ

✦पूर्णिया में कितने नए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुए हैं?−
पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय में अब दो केंद्रीय विद्यालय होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय में अब दो केंद्रीय विद्यालय