एनसीसी कैडेटों ने चलाया पोधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mar 02, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बनमनखी, संवाद सूत्र। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बनमनखी में एनसीसी कैडेटों ने व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया।गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों न

एनसीसी कैडेटों ने चलाया पोधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बनमनखी, संवाद सूत्र।पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बनमनखी में एनसीसी कैडेटों ने व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी ऑफिसर डॉ. अभिषेक आनंद के नेतृत्व में विभिन्न संस्थानों में पौधारोपण किया। अभियान के तहत कैडेटों ने गोरेलाल मेहता महाविद्यालय परिसर, अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, बनमनखी थाना परिसर समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर छायादार पौधे लगाए। इस दौरान परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया गया। मौके पर डॉ. अभिषेक आनंद ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण जंगलों की कटाई लगातार बढ़ रही है।

इसके चलते पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और इसका सीधा असर जलवायु परिवर्तन के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की मांग है। साथ ही कैडेटों को अपने आसपास के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर प्रभास कुमार ने बताया कि एनसीसी कैडेट सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पर्यावरण सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता जैसे विषयों पर समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। कार्यक्रम में कैडेट हर्ष राज, रोशन कुमार, प्रेम कुमार रजक, विक्रम कुमार भारद्वाज, स्वीटी कुमारी, मीनू कुमारी समेत कई अन्य कैडेटों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।