Purnia News: नवरात्र को लेकर कसबा में सफाई व डीडीटी छिड़काव अभियान
Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। नवरात्र को लेकर कसबा नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सफाई एवं डीडीटी पाउडर छिड़काव अभियान शुरू किया गया है।

Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। नवरात्र को लेकर कसबा नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सफाई एवं डीडीटी पाउडर छिड़काव अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सड़क किनारे जमा कचरे का उठाव करने के साथ ही चौक-चौराहों पर गंदगी की सफाई की जा रही है। वहीं, गड्ढों में जमा पानी को हटाकर वहां भी डीडीटी पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से चिन्हित स्थानों पर सफाई एवं छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क किनारे उगे जंगल-झाड़ियों की भी सफाई कराई जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो और त्योहार के दौरान शहर स्वच्छ नजर आए।
कसबा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि आसन्न नवरात्र को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र की सभी गली-मोहल्लों और सड़कों के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर डीडीटी पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के साथ जलजमाव वाले स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

