पूर्णिया महिला कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में नेचर नर्चर फेस्ट का आयोजन
-प्राचार्य व प्राध्यापक ने वनस्पति उद्यान में वृक्षारोपण कर किया कार्यक्रम की शुरुआत पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्णिया महिला महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा नेचर नर्चर फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता एवं वनस्पति विज्ञान की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रेरणा प्रिया द्वारा वनस्पति उद्यान में वृक्षारोपण द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में औषधीय पौधों के संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। वनस्पति विज्ञान की छात्राओं ने वनस्पति उद्यान में लगे पौधों की उपयोगिता से प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रजेंटेशन के माध्यम से वनस्पति शास्त्र की छात्रा सिमरन ने औषधीय पौधों पर विस्तृत चर्चा की।
आंचल के द्वारा होम्योपैथी दवाओं की उत्पति की चर्चा की गई। तान्या में मसालों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कृति,ज्योति व दीक्षा ने आयुर्वेदिक दवाओं की उपयोगिता पर चर्चा किया। रिया एवं आस्था ने फाइबर उत्पन्न करने वाले पौंधों के बारे में बताया। सोनल ने झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन बॉटनी विभाग की छात्रा आंकाक्षा ने किया। प्राधनाचार्य ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के थीम महिलाओं का विज्ञान में भागीदारी के बारे में छात्राओं को बताते हुए उन्हें रिसर्च में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। बाटनी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रेरणा प्रिया फेस्ट के थीन नेचर और नर्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होने कहा जिस तरह से नेचर हमें नर्चर करता है उसी तरीके से हमें भी नेचर को कर नर्चर करने की जरूरत है तभी हम एक बेहतर भविष्य की परिकल्पना कर सकते है। कार्यक्रम के थीम पर इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर राकेश रोशन सिंह , राजनीति विज्ञान के गौरव कुमार, अर्थशास्त्र के संजय कुमार दास, गणित विभाग के डॉ. रंजन कुमार एवं बीसीए के उत्तम मिश्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं से साझा किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की मृदुलता कुमारी ,डॉ श्वेता कुमारी ,हिन्दी विभाग की मीना रजक, डॉक्टर नितु कुमारी विभाग की प्रिति कुमारी एवं डॉ. अनामिका झा, बांग्ला के मसूद अली दिवान, संस्कृत विभाग की डॉ. मीताली मीनू, समाजशास्त्र विभाग की डॉक्टर अंशु प्रिया, जन्तु विज्ञान की डा. अनीता मिश्रा एवं रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. भूपेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी, सुहानी, सरस्वती, कृति, आंकाक्षा, आंचल, सिमरन, अभिलाष, शना, रिया व आस्था छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेरणा प्रिया ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



