National Sports Day Celebrated with Kabaddi Competition at ND Rungta School राष्ट्रीय खेल दिवस पर उच्च विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsNational Sports Day Celebrated with Kabaddi Competition at ND Rungta School

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उच्च विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम

जलालगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एन.डी. रूंगटा उच्च विद्यालय में अंडर14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एन.डी. रूंगटा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय मटियारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 30 Aug 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उच्च विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम

जलालगढ़, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एन.डी. रूंगटा उच्च विद्यालय में अंडर14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में एन.डी. रूंगटा उच्च विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय मटियारी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर की गई। प्रतियोगिता का संयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने किया। कबड्डी मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जमकर तालियां बजाईं। कड़े मुकाबले में एन.डी. रूंगटा उच्च विद्यालय की टीम ने जीत दर्ज की जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय मतियारी की टीम उपविजेता रही।

विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका कुमार तरुण ने निभाई। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। साथ ही छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, विनोद कुमार पाठक, दिवाकर नवचक्र, तानिया, सवेरा, युगल, राम प्रशिक्षण मंडल और अमृता गुप्ता का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।